मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आगामी एक नवंबर को कम्युनिटी हॉल, मऊ में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश ने तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक किया। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने शिविर की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा आपसी समन्वय के साथ शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए। आगामी मेगा शिविर में लगभग 44 विभाग एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर अपनी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: आफीसर्स क्लब...