मऊ, जुलाई 2 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत वलीदपुर के वार्ड संख्या-3 स्थित भीरा दक्षिणी में मुख्तार के घर के सामने स्थित पोखरी कचरे और गंदगी से पट गई है। पोखरी का गंदा एवं जाम पानी आस-पास के लगभग आधा दर्जन घरों में वापस भर रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस समस्या के विरोध में गुरुवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग की। मोहल्लेवासियों ने बताया कि गंदा पानी उनके शौचालय, स्नानघर और आंगन तक फैल गया है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पहली बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल समस्या पिछले लगभग एक माह से बन...