मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा गोडसरा में दो पक्षों में कब्जे को लेकर विवाद के बाद तहसील प्रशासन द्वारा लम्बे समय से जब्त की गई जमीन का विवाद समाप्त करने के लिये गुरुवार को गांव पहुंचे उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर समाधान निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने के लिये सहमत हो गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील अंतर्गत ग्राम सभा गोडसरा में उसी गांव निवासी फौजदार यादव व सूबेदार यादव के मध्य एक भूखंड पर कब्जे का विवाद काफी लम्बे समय से चलता आ रहा है। कब्जे का विवाद बढ़ने पर पूर्व में तहसील प्रशासन ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 145 व 145 सीआरपीसी के तहत विवादित भूमि को जब्त कर दिया था। एसडीएम न...