मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड कोपागंज की ग्राम पंचायत अलीनगर में शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना और स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का सम...