मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं द्वारा प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को जन आक्रोश रैली निकाल कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोपी सांसद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित सांसद को पार्टी से निष्कासित करने तथा मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर है। यह भी पढ़ें- Balia News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर प...