Mau News: जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक
मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कान्हा के श्रृंगार और पूजा के सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी पोशाक, आकर्षक मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले, सिंहासन और सजावटी सामान की भरमार है। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल देखते ही बन रहा है। आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को नए परिधानों से सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें झूला झुलाने की भी परंपरा है। इसी को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.