मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 'संभव कार्यक्रम' के अन्तर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में प्रत्येक सोमवार को नगर निकायों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डा.मणि भूषण तिवारी ने जनसुनवाई की। इस दौरान आए कुल 14 मामलों में से 10 शिकायतों का निस्तारण करा दिया। जबकि अन्य चार शिकायतों को निदान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया। जनसुनवाई में जलकल विभाग से 6, प्रकाश विभाग से 1, सफाई विभाग से 5 एवं निर्माण विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...