मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संभव कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डा.मणि भूषण तिवारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 16 शिकायतों का अध्ययन करते हुए मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य 10 शिकायतों को निदान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया। जनसुनवाई में सफाई विभाग से 6, जलकल विभाग से 6, राजस्व विभाग से 3 एवं प्रकाश विभाग से एक शिकायतें आई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनहित मामलों के प्रति पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से पालिका लक्ष्य के सापेक्ष सभी आगन्तुक शिकायतकर्ताओं को अविलम्ब र...