मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है।

जनसुनवाई का आयोजन जिसके तहत सोमवार को नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने जनसुनवाई की। इस दौरान 12 शिकायते आई। इसमें से 8 मामले का निस्तारण किया गया। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को अग्रसारित कर दिया। जनसुनवाई में निर्माण, सफाई एवं पेयजल के मामले सर्वाधिक रहे। जनसुनवाई में सफाई विभाग से 4, जलकल विभाग से 6, निर्माण विभाग से एक एवं प्रकाश विभाग से एक शिकायतें प्राप्त हुई। इस प्रकार जनसुनवाई में पालिका को संयुक्त रूप से कुल 12 शिकायतें मिली।

उद्देश्य और परिणाम अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनहित मामलों के प्रति ...