मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगरवोसियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की गयी है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में प्रत्येक सोमवार को नगर निकायों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डा.मणि भूषण तिवारी ने आई कुल 12 शिकायतों का अध्ययन करते हुये मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य 6 शिकायतों को निदान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से 4, जलकल विभाग से 4, सफाई विभाग से 3 एवं निर्माण विभाग से एक शिकायतें प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संभव दिवस : 24 शिकायतों का हुआ निस्तारण अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनहित मामलों के प्रति पारदर्श...