मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कोपागंज अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर रविवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण जन अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घोसी चेयरमैन मुन्ना गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल एवं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल ने कहा कि वन महोत्सव के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा-भ...