मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज के प्रबंधक एके सिंह के खिलाफ नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष हलधरपुर भगवान राम ने बताया कि थाने में दी गई तहरीर पर पीड़िता हाईस्कूल में पढ़ने वाली15 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने प्रबंधक के ऊपर आरोप लगाया है कि प्रबंधक के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही साथ पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...