मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: कोपागंज/पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय में चोरी के मामले में थाना कोपागंज पुलिस टीम ने रविवार को तीन फरार शातिर चोरों को भदसामानोपुर हाइवे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का हजारों रुपये का सामान भी बरामद किया। गिरफ्तार चोरों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कोपागंज की पुलिस टीम गहन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि भदसामानोपुर हाइवे मोड़ के पास तीन शातिर चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भदसामानोपुर हाइवे मोड़ के पास दबिश देते हुए तीन शा...