मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। चेहल्लुम के अवसर पर वलीदपुर कस्बे में शिया समुदाय द्वारा बुधवार को पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान गमगीन माहौल रहा और या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए कस्बे के छोटी बाजार उत्तर का पूरा सोनार गली ईद गाह मोहल्ला बिचला पूरा आदि प्रमुख मार्गों से निकला। मातमदारों ने सीना-जनी कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए शर्बत और पेयजल की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कटहुला गौसपुर में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस चेहल्लुम के इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों औ...