Mau News: चेयरमैन की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव को कार्रवाई का दिया निर्देश
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मधुबन की चेयरमैन आरती मल्ल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चेयरमैन के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी धन की वसूली भी की जाए। हाईकोर्ट के इस आदेश की खबर जैसे ही मधुबन पहुंची, नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत मधुबन के सभासद अखिलेश राज और नीलेश राजरत्नम ने चेयरमैन आरती मल्ल पर अपने पद का दुरुपयोग कर अपने सगे संबंधियों को नौकरी पर रखकर लाखों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं सभासदों ने कोर्ट के फैसले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.