मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग की जांच टीम ने माहपुर गांव में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा एवं एसडीओ शैलेश कृष्ण के नेतृत्व में टीम ने विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं का विद्युत लोड बढ़ाया गया, जबकि सात बड़े बकाएदारों की बिजली काटने के साथ ही बकाएदारों से 80 हजार रुपये राजस्व वसूली की। एसडीओ शैलेश कृष्ण ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक से 31 अगस्त तक विद्युत योजना शिविर भी चलाया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं की बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, नए कनेक्शन और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका जल्द निस्तारण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: बिजली चोरी करते पांच लोगों को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज उपभोक्ताओं की सुविधा ...