मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में चल रहे अनुरक्षण कार्य का शनिवार को उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया और कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने चीनी मिल के प्रभारी प्रधान प्रबंधक व जिला गन्ना अधिकारी अजीत कुमार पाण्डेय से विगत वर्ष के भुगतान व अन्य कार्य की जानकारी ली।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के किसानों के हित में चीनी मिल को प्रभावी रूप से बिना अवरोध के चलाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ने पर हो सकता है क्षमता विस्तार चीनी मिल में इन दिनों चल रहे अनुरक्ष...