मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने रविवार को चिकन की दुकान की आड़ में अवैध असलहे की बिक्री करने वाले एक आरोपी को पिपरीडीह बाजार से छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक रिवाल्वर, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना सरायलखंसी पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि पिपरीडीह बाजार में चिकन की दुकान की आड़ में अवैध असलहे की बिक्री हो रही है। मुखबिर से सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी घनश्याम यादव दलबल के साथ पिपरीडीह बाजार पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार छापेमारी के दौरान चिकन की दुकान चलाने वाले मैनुद्दीन सिद्दीकी निवासी खरगजेपुर, थाना सरायलखंसी ...