Mau News: चार स्कूली वाहन मिले अनफिट, 29 को फिटनेस जारी
मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सामान्य कार्यदिवसों की भांति रविवार को कार्यालय खोलकर परिवहन कार्यालय परिसर मऊ में 33 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें चार वाहनें अनफिट पायी गयीं तथा 29 स्कूली वाहनों को निरीक्षण के बाद फिटनेस जारी किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद ने कहा कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस या परमिट समाप्त हो गया है उनको बार-बार नोटिस प्रेषित करने के बाद भी उनके द्वारा फिटनेस या परमिट नहीं कराया जाता है तो, उन विद्यालयों के वाहनों की सूची स्कूल प्रबन्धक के नाम सहित जिला सूचना अधिकारी को प्रेषित करके जनपद के सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जायेगा। स्कूली वाहनों के फिटनेस जांच के दौरान प्रधान सहायक तारा सिंह चौहान तथा प्रवर्तन दल के प्रवर्तन सिपाही अनूप कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.