मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद गुम हुए चार मोबाइल, जिनकी अनुमानित कीमत 74 हजार रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने दोहरीघाट पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, गुम हुए चारों मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 74 हजार रुपये है। इनमें से एक मोबाइल, जिसकी कीमत 19 हजार रुपये है, ग्राम गोठा निवासी मीरा गुप्ता को सुपुर्द किया गया। शेष तीन मोबाइल भी तकनीकी सहायता एवं पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल निकटतम थाने में सूचना दें अथवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से मोबाइल को शीघ्र ट्रे...