मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नवागत खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ओम प्रकाश यादव ने चिरैयाकोट एवं मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में दूध बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। दो सैंपलिंग मुहम्मदाबाद गोहना तथा दो सैंपलिंग चिरैयाकोट में किया। विभाग की कार्रवाई से दूधियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। चिरैयाकोट के दूधियों में उमेश पाल एवं अरुण यादव तथा चुंगी पर की गई सैंपलिंग में उमाशंकर यादव एवं दयाल शरण रहे। इन चारों नमूना को जांच के लिए संग्रहित कर प्रयोगशाला को भेज दिया गया है। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चुंगी पर स्थित मिठाई के दुकानदारों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- नष्ट कराईं ढाई क्विंटल दूषित मिठाइयां साथ ही साथ उन्होंने दुकानदारों को खुले में खाद्य पदार्थ न रखकर बेचने का निर्देश दिया। ...