मऊ, नवम्बर 14 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। चाट की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी ने रात में हिंसक रूप ले लिया। दुकान बंद कर रहे दुकानदार के भाई पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। बेल्ट, लोहे के कड़े और रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के कमलातिवारीपुरा निवासी रविन्द्र मद्धेशिया लौहारी माता मंदिर के सामने चाट की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार की शाम खटिक टोला निवासी राजा सोनकर दुकान पर चाट लेने आया था। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वह धमकी देते हुए वहां से चला गया। देर रात लगभग 10 बजे जब दुकानदार दुकान बंद कर रहा था, तभी राजा सोनकर अपने ...