मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के भैंसा खरग गांव निवासी केवला देवी की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 20 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के आगे चहारदीवारी बनवा रही थीं। तभी गांव के ही दिनेश सोनकर, उषा देवी, कमली देवी, मुन्ना सोनकर, गुलाब सोनकर, मैना देवी, रामाकांत सोनकर, राजन सोनकर और नंदलाल सोनकर वहां पहुंचे और दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। सभी लोग घर में घुस आए और मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...