Mau News: चक्रवाती असर से बदला मौसम, तापमान 8 डिग्री लुढ़का
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में चक्रवाती मौसम का असर दिखने लगा है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए बदलाव से तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तेज हवा और बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीगने और खड़ी तैयार फसल के गिरने से नुकसान की आशंका है।बुधवार रात जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देर तक जारी रही। गुरुवार को मऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Bihar Weather 29 October: बिहार में 'अर्नब' दिखाने लगा असर; बारिश, वज्रपात और आंधी की चेतावनी; मौसम का हाल हवा की रफ्तार करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम में अचानक आए बदलाव से जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.