मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कोपागंज के वार्ड नंबर एक से लाड़नपुर जाने वाले चकमार्ग के निर्माण की मांग तीन साल से की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बापू इंटर कॉलेज के मैदान के बगल से गुजरने वाले चकमार्ग पर मिट्टी भराई कर इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग को लेकर वार्ड निवासी रविशंकर गुप्ता ने जिलाधिकारी को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में कहा है कि राजस्व नक्शे में दर्ज चकमार्ग का मौके पर अभी तक पूरी तरह निर्माण नहीं हुआ है। इससे वार्ड नंबर एक के लोगों और लाड़नपुर आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुमुमो का प्रदर्शन कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और फ...