मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। अमिला गांव के सात काश्तकारों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायत में चकबंदी अभिलेखों में कथित गड़बड़ी, गाटों की संख्या में बदलाव, रास्ता व नाली बंद करने तथा पुराने मामलों का निस्तारण नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। गांव के पलटन सिंह, अशोक राय, गरीब, लालसा, कैलाश, राकेश, आदि काश्तकारों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्रक भेजकर चकबंदी अधिकारियों की टीम गठित कर अमिला गांव के संपूर्ण चकबंदी रिकॉर्ड को तलब करने, चक्कमैप के अनुसार नया नक्शा जारी कराने, अभिलेख दुरुस्त कराने तथा हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राजस्व की धारा 24 में अब इस तरह से पैमाइश करनी होगी साथ ही दोषी प...