मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर कोपागंज में हुई। जिसमें ग्राम प्रधान पद पर अर्पित कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शालू चौहान को 14 मतों से पराजित किया। कुल पंजीकृत मतदाता 101 थे। जिसमें अर्पित कुमार को 47 तथा शालू चौहान को 33 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में बैगलेश-डे का आयोजन हुआ। विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया थी। उसी के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। ग्राम प्रधान पद पर अर्पित कुमार तथा शालू चौहान कक्षा - 8, सौरभ चौहान कक्षा-6ब, काजल चौहान कक्षा-7 ने नामांकन किया। जिसमें काजल और सौरभ ने नामा...