मऊ, जुलाई 27 -- Mau News: दोहरीघाट। बड़रॉव ब्लॉक चिऊटीडांड़ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दुर्गविजय नायक का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन से लोगों के बीच शोक का माहौल कायम हो गया है। ग्राम प्रधान के निधन की सूचना मिलने पर सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और मृतक ग्राम प्रधान के परिजनों को सांत्वना दी। अजय यादव आंसू ने बताया कि ग्राम प्रधान दुर्गविजय नायक बड़े ही सरल स्वभाव के थे, उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति के समान है। वहीं परिजनों को शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...