मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरकार की ओर से आवंटित जमीन पर कब्जे के लिए 90 फीसदी तक दिव्यांग पिछले एक साल से दर-बदर भटक रहा है। लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी संबंधित भूमि पर राजस्व विभाग कब्जा नहीं दिला पाया है। वहीं पीड़ित पिता का कहना है कि कार्रवाई करना तो दूर, उनका दर्द सुनने तक को कोई तैयार नहीं है। उपजिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे है। मधुबन तहसील क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बब्बन राजभर का बड़ा पुत्र नीतीश कुमार 90 फीसदी तक दिव्यांग है। वर्तमान में उसे दिव्यांग विभाग से पेंशन मिलती है। पिता ने बताया कि दिव्यांग पुत्र पालन पोषण के लिए प्रशासन ने वर्ष 2025 में गाटा संख्या 370 पर 56 कड़ी यानी एक मंडा भूमि मधुबन तहसील प्रशासन द्वारा आवंटित की गई। यह जमीन र...