Mau News: गायघाट पुल पर लगीं जाली के ऊपर से तमसा नदी में कूद रहे युवक
मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट पुल और महादेव घाट पर कुछ युवकों की खतरनाक हरकतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। तमसा नदी के ऊपर बने पुल पर जाली लगने के बाद भी करीब 30 फीट नीचे नदी में युवक जान जोखिम में डालकर छलांग लगा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना 'हिन्दुस्तान' अखबार पुष्टी नहीं करता है। स्थिति की गंभीरता इसलिए भी अधिक है क्योंकि तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी किनारे लोगों को जाने से रोकने के लिए नगर पालिका की ओर से चेतावनी संबंधी बैनर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद कुछ शरारती युवक जान की परवाह किए बिना पुल से नदी में छलांग लगा रहे हैं। महादेव घाट स्थित तमसा तट पर मऊ महादेव मंदिर के पास बनाई गई सीढ़ियां भी बढ़े हुए जलस्तर के कारण जलमग्न हो चुकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.