Mau News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ यात्रा
मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर क्षेत्र में गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। भगवान कृष्ण ,बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा आकर्षक रथ में सवार होकर जब नगर क्षेत्र में निकले तो दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। प्राचीन हनुमान मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर क्षेत्र के मुख्य सड़क होते हुए गुजरा तो श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी। यात्रा के दौरान भजन कीर्तन और जयकारों से वातावरण काफी देर तक गुंजता रहा। यात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलदाऊ और बहन सुभद्रा के लिए छप्पन भोग के पकवान बनाए गए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: फूलों के रथ पर सवार हो निकले जग के पालनहार इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.