मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर मंगलवार की सुबह भातकोल बाजार स्थित आरा मशीन के पास सीमेंट लदे ट्रेलर के सड़क की पटरी में धंस जाने से करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। ट्रेलर सड़क के बीच में फंसने के कारण दोनों तरफ से राहगीरों और वाहन चालकों की लम्बी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सीमेंट लदा ट्रेलर भातकोल बाजार स्थित आरा मशीन के पास पहुंचा। आधी सीमेंट मुहम्मद सोफियान की दुकान पर उतारा इसके बाद चालक ने ट्रेलर को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गलत तरीके से मोड़ लेने पर ट्रेलर का एक पहिया सड़क की पटरी में धंस गया और देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जिससे दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। जाम के कारण स्थानीय लोगों और वाहन...