मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में स्थित एक हास्पिटल में मंगलवार को प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के बाद गुरुवार को मृतका के परिजनों ने खूब हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया व परिजनों को न्याय का विश्वास दिलाया। घटना के बारे में बताया जाता है कि हलधरपुर थाने के कंसो गांव निवासी 30 वर्षीया अनीता पत्नी सत्यपाल भारती सात माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार तबियत खराब होने पर उसे विगत शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल ले गए थे, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई आजमगढ़ रेफर किया था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे पहसा स्थित राकेश हॉस्पिटल में भर्ती कराए। जहाँ 27 अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे प्रसूता ने ...