मऊ, सितम्बर 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता l नगर के सिद्ध स्थल बाबा बिहारी दास जी के मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड पाठ परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ "गणपति बप्पा मोरया" एवं "गजानन महाराज की जय" के जयकारों के बीच विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल 'चंदू चाचा' ने किया। मंदिर में स्थापित श्री गणेश जी महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन भजनों के माध्यम से सूरज सिंह, रिंकू मिश्रा एवं आशीष सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: देवा हो देवा गणपति देवा...पर मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु कार्यक्रम के आयोजक इस अवसर पर अजय मिश्र, डॉ. रामगोपाल गुप्त, मनोज तिवारी, धनंजय वर्म...