मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी दक्षिणी क्षेत्र स्थित मदरसा दारूल हदीस में दशकों तक शिक्षक के रूप में उर्दू की अनूठी बुनियादी तालीम देने वाले उच्च कोटि के कवि स्व.माहिर अब्दुल हई अंसारी द्वारा लिखित गजलों को अधिवक्ता जकी महफूज द्वारा संग्रहीत कर 'ख्वाबों का सफर' नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया। जिसका विमोचन समारोह नगर पालिका परिषद मऊ के सभा कक्ष में एक सम्मान समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उर्दू के वरिष्ठ लेखक एवं कवि डा.शकील आजमी को भी उर्दू साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उन्हें शाल एवं मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रोत्साहन स्वरूप पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने 51 हजार रूपए प्रदान किया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत डा.दानिश कमाल असरी के परिचयात्मक भाषण से हुई। उन्होंने स्व.कवि म...