Mau News: खेत-खलिहानों, बगीचों में पहुंचा बाढ़ का पानी
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों में दहशत व्याप्त है। हाल यह है कि सरयू नदी खतरा बिंदु से 50 सेमी ऊपर बहने लगी है। इसके चलते बंधों पर दबाव बढ़ गया है। वहीं बाढ़ का पानी धीरे-धीरे खेत खलिहानों और बाग बगीचों में पहुंचना शुरु हो गया है और फसलें डूब रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बीते 24 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर पर 15 सेमी की वृद्धि हुई है। बढ़ते के जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डालें तो गुरुवार को 70.25 मीटर पर था। जो शुक्रवार को बढ़कर 70.40 मीटर पर पहुंच गया। जो गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर अंकित खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 50 सेमी ऊपर जलस्तर पहुंचकर स्थिर होने से तटवर्ती लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.