मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: कोईरियापार। क्षेत्र में उभरते खेल प्रतिभागियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक उपेक्षा के चलते खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान या स्टेडियम का आज तक निर्माण नहीं कराया जा सका है। जिससे युवाओ में छिपी प्रतिभा संसाधन के अभाव में दम तोड़ रही है। खेल मैदान या स्टेडियम नहीं होने से खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। खेल संसाधनों की कमी की वजह से अधिकाश प्रतियोगिताएं नहीं हो पाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...