मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के इंडस्ट्रियल एरिया, गाजीपुर तिराहा स्थित तीन बनाना रिपेनिंग चैंबरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आजाद फ्रूट कंपनी, एसके इंटरप्राइजेज तथा इंडिया फ्रूट कंपनी के बनाना रिपेनिंग चैंबरों की जांच की गई। तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत की गई। मौके पर किसी भी बनाना रिपेनिंग चैंबर में कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग होते हुए नहीं पाया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के दृष्टिगत संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुपुर अनुमंडल में खाद्य सुरक्षा ...