मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला निवासी शिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने थाने में साइबर अपराधियों द्वारा उनके खाते से डेढ़ लाख से अधिक की धनराशि गायब करने की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में बताया कि रसड़ा स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में संचालित खाते से विगत 14 अगस्त की सायं दो बार में 48560 एवं 49050 रुपए कुल 97610 रूपये निकल गए। वहीं अगले दिन 15 अगस्त को ग्रामीण बैंक में स्थित एक अन्य खाते से तीन बार में कुल लगभग सत्तर हजार रुपए उनके स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर कर उसे साइबर अपराधियों ने उड़ा दिया। साइबर ठगी के शिकार शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...