मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय द्वारा क्रॉस कंट्री रेस (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की दौड़ पुलिस लाइन के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त हुई, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ भीटी चौक से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। बालक वर्ग में कबीराज एवं बालिका वर्ग में मनीषा यादव प्रथम रहे। नगर मजिस्ट्रेट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियो...