मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ के पास क्रिकेट मैच के पुराने विवाद को लेकर एक युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को पुलिस जांच में जुटी हुई है। शहर कोतवाली के नवापुर निवासी 22 वर्षीय अमरजीत चौहान मंगलवार की देर रात सलाहाबाद मोड़ से वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सलाहाबाद मोड़ के पास अज्ञात चार से पांच लोगों ने युवक को लाठी-डंडे से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। साथ ही साथ घटना का पुलिस गहनता के साथ जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...