मऊ, अगस्त 13 -- Mau News: पहसा(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह ने गांव निवासी वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने और जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में स्थानीय पुलिस से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अजीत सिंह ने न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ में धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने 12 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष हलधरपुर को अभियोग पंजीकृत करने के लिए आदेशित किया है।न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, अजीत सिंह का रामाश्रय मौर्य से प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। अजीत सिंह का कहना है कि वह और उनके परिवार के लोग मसाला कुटीर उद्योग चलाते हैं...