मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से जब्त कर कोतवाली के मालखाने में रखी गई 261.6 लीटर अवैध कच्ची शराब को रविवार को ऑपरेशन क्लीन के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर जमीन में दफनाकर नष्ट करा दिया गया। क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा 22 मुकदमों से सम्बन्धित विभिन्न स्थानों से जब्त कर थाने के मालखाने में रखी गई करीब 261 लीटर 600 ग्राम अवैध शराब रखी गई थी। जिसके विनष्टीकरण के लिए पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आदेश के लिए आख्या भेजी गई थी। विगत 15 अक्तूबर 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जब्त शराब को नष्ट करने का आदेश दिया था। जिसके क्रम में रविवार को न्यायालय द्वारा गठित टीम के सदस्य व अभियोजन...