मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। युवा शक्ति की ओर से शनिवार की शाम रतनपुरा ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्थल पर कैंडिल जलाकर स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्थल पर उपस्थित सभी नौजवानों ने दो मिनट का मौन रखा और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। इस दौरान अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है के नारे के साथ उपस्थित नौजवानों ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि स्वर्गीय भरत तिवारी को न्याय नहीं मिलता है तो यह संघर्ष गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। इस श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के सुनील त्रिपाठी , दुर्गानंद पांडे , चंडी बाबा, सतीश यादव , राम प्रवेश भारती, टिंकू सिंह, अजय पांडे, अभिनव पांडे, अभिमन्यु सिंह, विनोद राजभर, रवि शर्मा, नवीन त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, बंटी पांडे, अमन तिवारी, पीयूष स...