मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। जिला सहकारी बैंक किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक की ओर से महज सात माह में किसानों को 13 करोड़ 19 लाख रुपये का ऋण तीन प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

किसानों को सात माह में 13 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उन्होंने बताया कि बैंक किसानों को फसली ऋण के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन और मछली पालन के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रहा है। पशुपालन एवं मुर्गी पालन के लिए 2 करोड़ 74 लाख रुपये तथा मछली पालन के लिए 1 करोड़ 62 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। वहीं, 4,908 किसानों को फसली ऋण के रूप में 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। चेयरमैन ...