मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में किसान दिवस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिला विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में किसान देवेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि सघन सहकारी समिति परशुपुर का गोदाम सड़क के किनारे स्थित है, जो काफी जर्जर हो चुका है। उसका कुछ हिस्सा गिर भी गया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: किसान दिवस में छाया ग्रामीण पेयजलापूर्ति और गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा समिति की भूमि पर स्थानीय ...