मऊ, सितम्बर 12 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश करने और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद किशोरी के भाई के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर को दोपहर करीब दो बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी कही जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही संदीप राजभर बाइक से उसे बैठाकर अपहरण करने की तैयारी में था। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि घटना की शिकायत नौ सितंबर को थाने में की गई थी। इसके बाद 10 सितंबर ...