मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय बुनकर कालेानी पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पं.हंसनाथ तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 13 अक्तूबर को कांग्रेस कार्यालय पर जिला के भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गॉधी का पुतला फूॅके जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह द्वारा घोर निन्दा की। कहा कि राहुल गॉधी की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा के कार्यकर्ता अनरगल बयानबाजी कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राम करन यादव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मंसा राजभर एवं जिला महामंत्री रामचन्द्र राय नें कहा कि भारत का निर्वाचन आयोग भाजपा की कटपुतली बन चुका है। देश के प्रधानमंत्री के इशारों पर निर्वाचन आयुक्त द्वारा बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा...