मऊ, जुलाई 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ कार्यालय पर सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ.कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने ज्ञान, सादगी, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया। उनका जीवन हमें बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें-...