मऊ, नवम्बर 1 -- बुखार के बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ी Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाफिजपुर निवासी एक विवाहिता को बुखार की हालत में करवां चौथ का व्रत रखना महंगा पड़ गया। शुक्रवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ देने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के चलते दो दिनों से गांव में मातम पसरा हुआ है। रविवार को विदेश से पति के घर पहुंचने के बाद मृत महिला का दाह संस्कार किया गया। ग्राम हाफिजपुर निवासी 30 वर्षीय विवाहिता बिनू पत्नी भरत दो बच्चों की मां थी। पति विदेश में नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को उसे हल्का बुखार हो गया था। जिसके चलते चिरैयाकोट बाजार में बुखार चेक कराकर दवा ली थी। जांच में प्लेटलेट्स कम होना बताया गया था। इस बीच गुरुवार को महिला ने करवां चौथ का व...